The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

पीवी सिंधु ने अमेरिका की लौरेन लाम को सीधे सेटों में मात देकर,क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Spread the love

THEPOPATLAL दो बार की ओलंपिक पदक विजेता रह चुकी पीवी सिंधु ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने महिला एकल के दूसरे दौर में अमेरिका की लौरेन लाम को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की है। इस टूर्नामेंट में सिंधू को शीर्ष वरीयता दी गई है और उन्होंने इसी शानदार अंदाज में प्रतियोगिता की शुरुआत की है। पहले दौर में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद सिंधू ने दूसरे राउंड में भी आसानी से जीत दर्ज कर ली। अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने महज 33 मिनट में यह शानदार जीत हासिल की। उन्होंने लौरेन लाम को सीधे सेटों में 21-16,21-13 से मात दी। इस स्पर्धा के पहले मुकाबले में उन्होंने तान्या हेमंत को 21-9, 21-9 से हराया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *