The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरू, 40 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Spread the love

मध्य प्रदेश में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो गया है और प्री-मानसून बारिश के बाद राज्य के अधिकांश जिले बारिश की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों में हल्की से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आगर-मालवा और सीहोर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, सागर, छतरपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। दूसरी ओर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *