The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

रायपुर के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित, ऑक्सफोर्ड में त्वचा रोग पर दिया व्याख्यान

Spread the love

लंदन। विश्व होमियोपैथी समिट -4 के अवसर पर ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित समारोह में रायपुर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों के 100 होम्योपैथी चिकित्सकों एवं विदेशों के 25 चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ गई।
इस कार्यक्रम में ब्रिटिश संसद के सदस्य लॉर्ड रावल, शिवानी राजा, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक, इयोन मॉर्गन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोनाथन ट्रॉट एवं डेविड ग्रोवर जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति शामिल हुए।
इस दौरान डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने ऑक्सफोर्ड में त्वचा रोग विषय पर एक व्याख्यान भी दिया। इसमें उन्होंने होम्योपैथी के माध्यम से त्वचा रोगों के प्रभावी उपचार और उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उनके इस व्याख्यान को उपस्थित विशेषज्ञों ने भी सराहा।
डॉ. त्रिवेदी को यह सम्मान होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, मरीजों के प्रति समर्पण एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायपुर, छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने इसे अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं मरीजों के विश्वास का परिणाम बताते हुए इस उपलब्धि को अपने शहर रायपुर और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को समर्पित किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *