The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सगे चाचा नाबालिग भतीजी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले के अन्तागढ़ थाना क्षेत्र में सगे चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद नाबालिग की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। जब उसे डाक्टर के पास ले जाया गया तब पूरे मामले का खुलासा हुआ । घटना दिसम्बर 2021 की बताई जा रही है, जब आरोपी की पत्नी मायके गई हुई थी तब आरोपी ने अपने छोटे बच्चे की देखभाल के लिए अपनी भतीजी को बुलाया था और मौका पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग को आरोपी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने धमकाया था, जिसके चलते नाबालिग ने घटना के बारे में किसी से जिक्र नही किया। इसी बीच नाबालिग की तबियत बिगडने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई, तब पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पूरे घटना का खुलासा किया। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ अन्तागढ़ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor