The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेत तस्करों के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई,8 ट्रैक्टर समेत आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले में रेत तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने अवैध खनन के ठिकाने पर दबिश देकर 8 ट्रैक्टर को दबोचा है। मौके से रेत तस्कर के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी आत्महत्या का ड्रामा कर पुलिस पर दवाब बना रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

सीएम ने कार्रवाई के दिए थे निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश देते हुए ऐस लोगों को तत्काल जेल में डालने की बात कही थी। फिलहाल कोरबा ​पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor