The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रोहित साहू ने 9211 समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश लिया

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । राजिम विधानसभा के इतिहास में आज दिन बुधवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मेला मैदान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में भीड़ के सामने रोहित साहू को उनके 9211 समर्थकों को के साथ भाजपा का गमछा ओढ़ाकर प्रवेश दिलाया। इस मौके पर रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारधारा एवं भाजपा के कार्यों ने मुझे हमेशा प्रभावित किया है जब मैं सरपंच था तब मेरे पंचायत को अवार्ड मिलता था इसका मुख्य कारण मैंने सबसे मिलकर काम किया। मुख्यमंत्री के रूप में डॉ रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश में अनेक बदलाव लाएं जो आज भी मील के पत्थर साबित हुए हैं। यदि कोई काम अच्छा है तो उनका तारीफ अवश्य होना चाहिए। मैं खुद राजधानी रायपुर में मीडिया में अच्छे कामों की प्रशंसा की थी। भाजपा की सरकार ने उज्ज्वला योजना देकर गरीब परिवार की महिलाओं को चूल्हा फूंकने से बचा लिया। कांग्रेस की सरकार ने भाजपा के स्मार्ट कार्ड योजना को ही बदल दिया जिसके कारण गरीब जनता इलाज कराने के लिए दर-दर भटक रही है। हमें राजिम विधानसभा की तकदीर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलनी है और यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। श्री साहू के भाषण सुनने के लिए पूरा मेला मैदान खचाखच भरा हुआ था। अपने उद्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रोहित साहू के भाजपा प्रवेश पर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने चुनाव लड़ने के समय 36 घोषणाएं की थी लेकिन उनमें से उन्होंने एक भी घोषणा अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं। यह सरकार कैसी है उन्होंने जनता से पूछा तो उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि लबरा है पश्चात पूरा सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आगे डॉ सिंह ने कहा कि सरकार ने एक भी सड़क अभी तक नहीं बनाए हैं यहां तक की पेंच वर्क तक करा नहीं पा रहे हैं और कांग्रेसी अभी भी भाजपा के बनाए हुए सड़क पर चल रहे हैं। विकास के एक भी काम नहीं हो रहे हैं। इस सरकार ने लगता है प्रण कर लिया है कि सिर्फ विकास नहीं बल्कि चार बिंदुओं पर नरवा गरवा घुरवा बाड़ी में ही काम करेंगे। लेकिन उसमें भी कोई काम नहीं हो रहा है। गौ माता सड़क पर है और गौठान में ना चारे की व्यवस्था है ना पानी की।उन्होंने सरकार में आते ही शराब बंद करने की बात कही थी लेकिन बंद की बात तो दूर बल्कि यह घर पहुंच सेवा हो गई है। महिलाएं आज भी शराब से त्रस्त है। छत्तीसगढ़ जैसे शांत क्षेत्र में गुंडागर्दी एवं माफियाओं का बोलबाला हो गया है। हमने 15 साल में प्रदेश के विकास के लिए 26000 करोड़ रुपिया का कर्जा लिया था इस सरकार ने तीन साल में ही 40000 करोड़ रुपया कर्ज ले चुका है यह आप हम सभी को चुकाना है। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनेक योजनाओं का जिक्र कर तुलनात्मक बातें भी कहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रीति और नीति से प्रभावित होकर 9211 भैया बहनों ने भाजपा प्रवेश लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर इन्होंने जो निर्णय लिया है हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। यह भगवान राजीवलोचन की पुण्य भूमि है। जहां इतने बड़े संख्या में भाजपा प्रवेश हुआ है। गत दिनों आरंग में 6000 लोगों ने भाजपा प्रवेश लिया था। निश्चित ही भाजपा के कार्यशैली लोगों को प्रभावित कर रही है और कांग्रेस से लोग हटकर अन्य पार्टियों में जा रहे हैं। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गरियाबंद जिला का खूब विकास हुआ है कालेज से लेकर अनेक योजनाओं को पंख मिले हैं। पिछले 3 सालों से कांग्रेस की सरकार ने विकास के नाम पर चुप्पी साध लिया है। उन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा था कि किसानों की उपज की एक-एक दाना खरीदेंगे परंतु वह 15 कुंटल ही खरीद कर किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। बोनस के नाम पर किसान भटक रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता महेश यादव ने किया। आभार प्रकट महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने किया। प्रमुख रूप से गरियाबंद जिला संगठन के प्रभारी राकेश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, महिला मोर्चा प्रदेश के महामंत्री विभा अवस्थी, भागवत हरित, अनिल चंद्राकर, राहुल सेन, अंजू नायक, जितेंद्र सोनकर, श्याम अग्रवाल, शरद पारकर, पुष्पा गोस्वामी, निलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *