The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पिता की पिटाई से दुखी बेटे की आत्महत्या ,आक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव

Spread the love

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ भड़का जनआक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल पिता की पिटाई से दुखी बेटे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद बाद आक्रोशित भीड़ ने मंगलवार बिल्हा थाने का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि सिपाही ने ही मरने वाले युवक के पिता को पीटा था। दोषी पुलिस वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक थाने के सामने प्रदर्शन करते रही।
जिसके बाद अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही कमेटी बनाकर जांच करने का भरोसा भी दिया है। किंतु भीड़ आरक्षक के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही और देर रात तक थाने के सामने बवाल होता रहा। पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है, जहां आरक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *