The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्राम जोलगी में बिना अनुमति काटे गए साल वृक्ष जब्त, भूमि स्वामी पर एक लाख 25 हजार का अर्थदंड प्रस्तावित

Spread the love


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिला भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम जोलगी में बिना अनुमति पाँच साल के वृक्ष काटे जाने की सूचना पर राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित राजस्व अधिकारी मौके पर पहुँचे और अवैध रूप से काटे गए सभी वृक्षों को वहीं पर जब्त कर लिया।
जांच में यह पाया गया कि ग्राम जोलगी के निवासी सम्हारु राम पिता सिरपत द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के वृक्ष कटाई कराई गई थी। इस अवैध कार्य को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध एसडीएम न्यायालय, भरतपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भूमि स्वामी पर एक लाख 25 हजार रूपए का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। साथ ही, कटे हुए साल वृक्षों को राजसात करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति वृक्ष कटाई के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे प्रकरणों में दंडात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor