The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मूसलाधार बारिश से तरबतर सड़क पर उतरे पार्षद विजय मोटवानी

Spread the love

धमतरी। सोमवार की शाम को शहर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नीचले वार्डों में पानी भर गया वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विमल टॉकीज रोड, आमापारा ,बनिया पारा में सड़कें जलमग्न हो गई जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया आमापारा वार्ड के पार्षद और भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी अपने सहयोगियों के साथ बरसते पानी में अनेक नालियों को खुलवाते हुए व्यवस्था सुचारू करने के लिए जुटे रहें पानी के भराव से नाली दिख नही पाने के कारण कई आने जाने वाले राहगीरों को अपने वाहन समेत दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ा जिस पर विजय मोटवानी ने कहा कि बारिश के दिनों में निरंतर नालियों की सफाई जलमग्न क्षेत्रों की होना चाहिए ताकि पानी का अवरोध ना हो सके नहीं तो थोड़े से वर्षा में पानी भर जाने से  आम जनमानस के समक्ष  विकट स्थिति निर्मित हो जाती है।वहीं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि बारिश से पूर्व चलने वाला सफाई अभियान मात्र खानापूर्ति होकर रह गया इसके कारण पानी भराव की स्थिति से आम जनमानस को दो-चार होना पड़ रहा है इस व्यवस्था की खामी को दूर कर लिया जाता तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती विशेषकर शहर भर के पानी निकलने वाले मुख्य द्वारों पर अवैध प्लाटिंग के तहत जो नालियों को जाम कर दिया गया है वह आने वाले समय में यदि बारिश ज्यादा हुई तो शहर के लिए यह गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है क्योंकि अभी तक औसतन बारिश नहीं हुई है इस कारण उक्त समस्या का सामना शहरवासी को नहीं करना पड़ा है।

“वैभव चौधरी ​की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor