The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री से समृद्ध सिंह ने की सौजन्य मुलाकात ,श्री सिंह ने 30 सेकेंड में 56 पुशअप कर बनाया रिकार्ड

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में 30 सेकेंड में 56 पुशअप कर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में जगह बनाने वाले श्री समृद्ध सिंह ने मुलाकात की। समृद्ध सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे भिलाई के रहने वाले हैं और उन्होंने 16 वर्ष 8 महीने की आयु में ये उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने समृद्ध सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor