Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalCrime

सरपंच पति व भांजा को अपराधियों ने मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिहार। सीवान जिले में बेखौफ अपराधियों ने सीवान में एक साथ दो लोगों की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतको की पहचान बघौनी पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी के रिस्तेदार के रूप में हुई हैं। मृतकों में एक ज्योति कुमारी का पति है, जबकि दूसरा मृतक उनका भांजा है। अपराधियों ने दोनों की हत्या एक तरीके से की है, लेकिन शव अलग-अलग जगहों से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक मुखिया पति आपराधिक प्रवृति का था, ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि पुरानी रंजिश में ही उसकी गोली मारकर हत्या की गई है । वहीं डबल मर्डर की इस घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुटे हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor