The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ऊर्जा बचाएं, समृद्धि लाएं: एनटीपीसी कोरबा में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारम्भ…

Spread the love
”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा में 08 दिसम्बर,2021 को ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। परियोजना प्रमुख बिस्वरूप बसु द्वारा दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ उदघाटन समारोह की शुरुआत की गयी। समारोह में पी राम प्रसाद (महाप्रबंधक – प्रचालन एवं अनुरक्षण), भानु सामंता (महाप्रबंधक – राखड़ प्रबंधन), ललित रंजन मोहंती (महाप्रबंधक – प्रचालन) सहित विभागाध्यक्षगण एवं वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए।
परियोजना प्रमुख श्री बसु ने कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित किया एवं आने वाली पीढ़ी के हित के लिए अग्रसर होने पर ज़ोर दिया।
उदघाटन समारोह में सप्ताह भर आयोजित होने वाले, ऊर्जा संरक्षण से संबंधित कई कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के कई तरीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बच्चों, महिलाओं, कर्मचारियों के लिए ऊर्जा संरक्षण से संबन्धित नारा, चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor