The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजिम में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Spread the love
”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम प्रिमियर लीग के द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर के अध्यक्षता में आरंभ हुआ। अपने हाथों से बैट पकड़ा और रन बनाने के लिए बाल को दे मारा। रण बनते ही उपस्थित दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि खेल जीवन के सच्चाई को उजागर करते हैं। खिलाड़ी हमेशा फेल होना का प्रदर्शन करते हैं वैसे हमारे गरियाबंद जिला में खिलाड़ियों की कमी नहीं है बस उसी अवसर प्रदान करने की जरूरत है राजिम में रात्रि कालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन कर रही है तथा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है वह दिन दूर नहीं है जब इस जिला से कोई खिलाड़ी पूरे देश का प्रतिनिधित्व करें। मैं खुद भगवान राजीवलोचन से प्रार्थना करती हूं की खेल की दुनिया में जिले का नाम सितारा की तरह चमके। उन्होंने आगे कहा कि खेल की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है पूरे मनोभाव के साथ मेहनत करें आगे बढ़ने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। मैं जब छोटी थी तब क्रिकेट गांव में नहीं पहुंची थी लेकिन अब गांव शहर सभी जगह के लोग न सिर्फ क्रिकेट खेलते हैं बल्कि इनकी बारीकियों को भी जानते और समझते हैं इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है। अतिथियों के प्रमुख रूप से नगर पंचायत राजिम के पूर्व अध्यक्ष पवन सोनकर ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को प्रीमियर लीग के आयोजन पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा खास तौर से उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor