The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां बेटे की मौत,डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

भिलाई । भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई है। दोनों स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। तभी सामने से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुरैना के डाकबंगला निवासी शशिकला मिश्रा 59 वर्षीश अपने बेटे अश्वनी मिश्रा 30 वर्ष को उसके काम पर छोड़ने के लिए सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही थीं। अभी वे डबरापारा तिराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी डंपर में फंसकर घिसटती चली गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस फरार आरोपी ​की तलाश में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor