The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सौरभ के इंस्टाग्राम पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चैट का स्क्रीनशॉट, बघेल ने बताया फर्जी

Spread the love

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालक और मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसपर भूपेश बघेल ने वायरल फर्जी खबर पर अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर पोर्टल पर चलाई जा रही है। इस वीडियो में दिखाए गए फर्जी चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिसमें स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है। भूपेश बघेल ने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि इन फर्जी खेल खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी उनके पास पहुंच चुका है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भूपेश बघेल के कथित यूजरनेम से मैसेज का आदान-प्रदान हुआ है। इस पोस्ट को आधार बनाकर कुछ पोर्टल्स ने खबर चलानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री में दिखाए गए चैट स्क्रीनशॉट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा “सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए चैट बॉक्स को मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।”
भूपेश बघेल ने चेतावनी देते हुए लिखा, “इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी हम तक पहुंच चुका है। जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएं। फिलहाल कानूनी कार्रवाई मेरी लीगल टीम करेगी ही।”
उन्होंने मीडिया को बताते हुए भी कहा की “जिम्मेदार मीडिया संस्थानों को सुझाव है कि बिना तथ्य जांचे कुछ भी चलाने से बचें।
इस मामले को लेकर भूपेश बघेल की लीगल टीम ने कानूनी कार्रवाई की घोषणा के बाद देखना होगा कि वायरल स्क्रीनशॉट की फॉरेंसिक जांच में क्या कुछ तथ्य सामने आते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *