The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में मचा सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जांजगीर चांपा। एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। महिला शव बिना सिर के ही मिला है। वहीं मौके से आधार कार्ड और शराब की खाली बोतले भी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना मुलमला थाना क्षेत्र के नवागांव की है। झाड़ियों के बीच महिला की सिर कटी लाश ग्रामीणों ने देखी थी, जिसकी सूचना थाने में दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतिका महिला का केवल धड़ ही झाडियों में पड़ा हुआ था। वहीं सिर धड़ से गायब था। शव के पास से पुलिस को एक पर्स भी मिला है, जिसमें एक आधार कार्ड और कुछ कागजात भी मिले है। आधार कार्ड में महिला का नाम राजकुमारी खरे 46 वर्ष निवासी पीपरसत्ती गांव लिखा हुआ है। पुलिस को संदेह हैं कि आधार कार्ड महिला का ही होगा। फिलहाल मौके पर शराब की खाली बोतले भी मिली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *