The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बगौद में एक महिला का शव कुंए में मिलने से इलाके में फैली सनसनी, कुरूद पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में एक महिला का शव कुंए में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है,सुचना मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि ग्राम बगौद निवासी तरूण ध्रुव ने दो माह पहले तलाकशुदा लीला ठाकुर को शादी कर लाया था। वही सुबह नही दिखने पर परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की जब कुए में परिजनो की नजर गया तो उसमें लीला ठाकुर का शव तैर रही थी,जिसके बाद इसकी सुचना कुरूद पुलिस को दी गई। फिलहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor