The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ /उड़ीसा से मथुरा गांजे की भारी मात्रा में तस्करी करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,एक जवान आर्मी में दे चुका है सेवा

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। उड़ीसा से गांजा तस्करी कर 2 क्विंटल 21 किलो लगभग 22 लाख 10 हजार रुपये उप के मथुरा ले जा रहे तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे एक युवक सचिन कुमार अलीगढ़ निवासी आर्मी में अपनी सेवा भी दे चुका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार17 अगस्त को आरोपीगण नशे का सामान गांजा को उड़ीसा से मथुरा की ओर ले जा रहे थे जिसकी सूचना पर कांकेर पुलिस द्वारा जगदलपुर से रायपुर मार्ग पर बताये अनुसार वाहन की जांच की गई जहाँ महिन्द्रा एक्सयुवी कार क्रमांक UP 80 CC 4700 में अवैध गांजा रखकर
तस्करी करते उपेन्द्र सिंह निवासी अलीगढ़ उ.प्र, सचिन कुमार निवासी अलीगढ़ उ.प्र.,गजेन्द्र सिंह मथुरा उप्र तीनों को पकड़ने में कांकेर पुलिस को सफलता मिली है।
वहीं जिसके पास से ये लोग गांजा लेकर आये है उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम उड़ीसा के लिए रवाना हुई है।
बता दे कि शातिर गांजा तस्कर, पुलिस से बचने बदल देते थे वाहन का नम्बर प्लेट तस्करों से छ.ग. , म.प्र . , एवं उ.प्र. राज्य के विभिन्न नम्बर प्लेट बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा के द्वारा मादक पदार्थ गांजा के रोकथाम एवं दिगर राज्यों से तस्करी करने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं नशे के काला कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के विशेष निर्देशन तथा अति पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल , अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ . चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की व्यापार एवं तस्करी की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग एवं मुखबीर लगाकर सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 16 अगस्त को थाना कांकेर पुलिस टीम को गोपनीय सूत्रों से विश्वनीय सूचना प्राप्त हुई कि आगरा एवं मथुरा क्षेत्र के तीन व्यक्ति महिन्द्रा एक्सयुवी कार क्रमांक . UP 80 CC 4700 में अवैध गांजा रखकर जगदलपुर से कांकेर होते आगरा की ओर ले जाने वाले हैं । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना कांकेर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त तस्करों की घेराबंदी कर कार क्र . UP80CC4700 को पकड़ा गया कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उपेन्द्र सिंह निवासी अलीगढ़ उ.प्र., सचिन कुमार निवासी अलीगढ़ उ.प्र., गजेन्द्र सिंह निवासी मथुरा उ.प्र. का निवासी होना बताये। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से कार क्र . UP 80 CC 4700 का विधिवत् तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में प्लास्टिक टेप से बंधा हुआ 80 पैकेट गांजा बरामद किया गया तथा आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुये उनके कब्जे से कुल 2 क्विंटल 21 किलो ग्राम गांजा एवं कार को जप्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उक्त मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा के नन्दु नामक व्यक्ति से खरीदना एवं बेचने हेतु मथुरा ले जाना बताया जिसके विरूद्ध साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है । गिरफ्तार आरोपी : 1. उपेन्द्र सिंह पिता उदयवीर सिंह उम्र 30 वर्ष सा . हिरदय की नगरिया जिला अलीगढ़ थाना गोड़ा उ.प्र . 2. सचिन कुमार पिता प्रमोद कुमार उम्र 25 वर्ष सा . हिरदय की नगरिया जिला अलीगढ़ थाना गोड़ा उ.प्र . जप्त सामग्रीः 3. गजेन्द्र सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष सा . नगलासिरिया पोस्ट बाढ़ो थाना व तहसील भांट जिला मथुरा उ.प्र . मादक पदार्थ गांजा 02 क्विंटल 21 किलोग्राम किमती लगभग 22 लाख 10 हजार रूपये एक महिन्द्रा एक्सयुवी कार क्रमांक UP 80CC 4700 किमती लगभग 10 लाख रूपये आंकी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *