The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंधी से मोबाइल टावर और पेड़ गिरने से कई गांव अँधेरे में डूबे

Spread the love

बालोद। बालोद में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश से भेड़िया नवागांव क्षेत्र स्थित बीएसएनएल का मोबाइल टॉवर गिर गया। वहीं बिजली के खंभे और 50 से अधिक पेड़ भी धराशायी हो गए। टॉवर खेत में गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली के खम्भे गिरने से कई गांवों में ब्लैकआउट जैसे हालात बन गए हैं। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही घंटों तक प्रभावित रही। . भेड़िया नवागांव में बीएसएनएल का मोबाइल टॉवर भी गिर गया। इससे मोबाइल नेटवर्क ठप होने से लोगों को संपर्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा है। कई क्षेत्रों में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों को अंधेरे और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। . बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *