The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड,पारा करीब 10 डिग्री के आसपास

Spread the love

अम्बिकापुर । सरगुजा संभाग में ठंड का असर दिखने लगा है। संभाग के सभी 6 जिलों में औसत तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया है। वहीं मैनपाट मे तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। जबकि दिसंबर महीने की 12 तारीख को अम्बिकापुर संभाग में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है कि इस माह के अंत मे अम्बिकापुर का तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। क्रिसमस पर मौसम शिमला का एहसास करा सकता है। गौरतलब है कि इस महीने 12 दिसम्बर को अम्बिकापुर मे 8/5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जो अभी तक संभाग का न्यूनतम तापमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *