The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

शिवसेना ने निकाली 101 मीटर की चुनरी यात्रा, शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

Spread the love

रायपुर। शिवसेना द्वारा महिला सेना के नेतृत्व मे 101 मीटर की भव्य मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली गयी, जो आमापारा स्थित शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती स्थित महामाया माता मंदिर में 101 मीटर की चुनरी अर्पण कर समापन हुआ। जिलाध्यक्ष एच.एन. सिंह पालीवार ने बताया कि प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए शिवसेना द्वारा हर वर्ष चैत्र नवरात्रि एवं शारदीय नवरात्रि में चुनरी यात्रा का आयोजन महिला सेना के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जिलों में किया जाता है । आज के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से रेशम जांगड़े, संतोष शुक्ला, सूरज साहू, लोकेश ठाकुर, संतोष मारकंडे, राहुल सोनवानी, बल्लू जांगड़े,हिमांशु शर्मा संजय सोनकर, प्रफुल्ल साहू, साईं प्रजापति, नेहा तिवारी, लक्ष्मी कश्यप, संतोषी ध्रुव आकिब खान, रोहित, विश्वकर्मा, खिलावान साहू, विक्की निषाद, कमलाकर यादव, राजू ठाकुर, किशन साहू, प्रेम सिंह ठाकुर, मोहित सिन्हा, गोमेंद्र साहू, राम तंबोली, अमित यादव, रोहित साहू, राजेश पांडे, खुमेश साहू, रोहनदीप राजा साहू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के अलावा शिवसैनिक एवं भक्तगण सम्मिलित हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor