The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ज्वेलरी शॉप में शार्ट सर्किट से लगी आग, मिनी सिलेंडर ब्लास्ट

Spread the love

भिलाई/रायपुर। सुपेला लक्ष्मी मार्केट स्थित जगदंबा ज्वेलर्स में बीते दिन शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की चिंगारी फैलते ही कारीगरी के लिए रखे मिनी गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।जानकारी के मुताबिक उक्त घटना रविवार की दोपहर में हुई। दोपहर में दुकान में सभी लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोग कुछ कर पाते। इससे पहले ही दुकान में आग पूरी तरह से फैल गई। कुछ देर बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर ब्लास्ट होने से दुकान संचालक के भाई विनोद सोनी मामूली रूप से घायल हो गए। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *