The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

2 मार्च को रायपुर में स्वास्थ्य संस्थाओं में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जायेगा

Spread the love

रायपुर। रायपुर की 2 स्वास्थ्य संस्थाओं में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। 2 मार्च को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गुढ़ियारी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,भांटागाँव में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध जनों का निःशुल्क जाँच एवं उपचार किया जाएगा। अस्पतालों में विशेष रूप से 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सियान जतन क्लीनिक 2 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। वह देर शाम तक संचालित होगा। सियान जतन क्लीनिक में नाक,कान,गला, आंख सम्बन्धी समस्या, मोतियाबिंद, हड्डी रोग एवं मांसपेशियों से संबंधित, डायबिटीज,हाइपरटेंशन और न्यूरोलॉजिक संबंधित बीमारियों का निःशुल्क जाँच,उपचार एवं निःशुल्क दवाई वितरण किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *