The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों के नापाक मंसूबे को जवानों ने किया नाकाम

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले में जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया है। यहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने देसी लांचर और कुकर बम लगा रहा था। जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है। कोयलीबेड़ा से प्रतापपुर मार्ग में सड़क निर्माण और पुल बनाने का काम किया जा रहा है। जो लगभग पूरा होने की ओर है। जिसकी निगरानी करने बड़ी संख्या में जवान यहां आते हैं। यही वजह है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने बम लगाया था। जवान इसी मार्ग में चल रहे थे कि कटगांव में वालेर नदी पास जवानों की नजर बम पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर सर्च अभियान चलाया गया तो मौके से 2 कुकर बम और एक देसी लांचर मिल गया। इसके अलावा मौके से जवानों ने बिजली के तार, चार नग बांस से बने स्वीच,6 नग बैटरी भी बरामद किया है। बम बरामद करने के बाद मौके पर बीडीएस टीम को बुलाया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने कुकर बम को डिफ्यूज कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *