The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों को रायपुर लाया जा रहा है,ग्रीन कॉरिडोर जैसा रास्ता क्लियर रखने के दिए निर्देश

Spread the love

बीजापुर/रायपुर। आईईडी ब्लास्ट में डिप्टी कमांडेंट समेत चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। जवानों को एयरपोर्ट से सीधे श्रीनारायणा अस्पताल ले जाया जाएगा। ग्रीन कॉरिडोर जैसा रास्ता क्लियर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीजापुर जिले में आज नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से चार जवान घायल हो गए है। दोपहर करीब 3 बजे जब जवानों की यह टीम जैसे ही मुरकी नार रोड पर पहुंची तभी अचानक सुरक्षाबल के चार जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से 4 जवान घायल हो गए। इस घटना में सीआरपीएफ 153 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पलवान विश्वास, एएसआई सदाशिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कांस्टेबल ओमप्रकाश घायल हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *