The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक से टकराई,4 की मौत 10 गंभीर

Spread the love

उत्तरप्रदेश। यूपी के कुशीनगर स्थित हाटा कोतवाली के पास एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 29 यात्री घायल हो गए है। घायलों का हाटा सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 10 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के मधेपुरा जिले से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही थी। बस में सवार मजदूरों के अनुसार ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। हाटा कोतवाली के बाघनाथ चौराहे के पास एनएच 28 पर एक ट्रक खड़ा था, लेकिन बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया, जिससे भीषण टक्कर हो गई।
रात करीब दो बजे यह दुर्घटना हुई, जिसकी सूचना पाकर पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। रात होने के कारण यहां बचाव कार्य में परेशानी हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे मजदूरों को किसी तरह से बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। रात होने के कारण यहां बचाव कार्य में परेशानी हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे मजदूरों को किसी तरह से बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करके घटना की जानकारी ली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *