The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पैदल यात्रा कर मां दंतेश्वरी दर्शन के लिए निकले

Spread the love

जगदलपुर। प्रशासन की मनाही के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कुछ लोगों के साथ कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। मरकाम ने कोंडागांव से निकलते वक्त पत्रकारों से कहा कि, प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना करने के लिए मां दंतेश्वरी के दर्शन करने जा रहा हूं। वे लगभग 170 किमी की दूरी तय कर मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। दरअसल, कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने पद यात्रा कर मंदिर न आने के लिए श्रद्धालुओं से अपील की थी। प्रचार-प्रसार करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने संभाग के बस्तर, कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा सहित अन्य जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर सहयोग भी मांगा था। इसके बावजूद मोहन मरकाम पद यात्रा पर कोंडागांव जिले से निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि पंचमी के दिन वे आराध्य देवी के दरबार पहुंच जाएंगे। कोरोना नियमों का पालन करवा कर प्रशासन अब भक्तों को मां दंतेश्वरी के दर्शन करवा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor