The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता

Spread the love


भारत के 27 वर्षीय पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, CWG 2022 में भारत के पदक तालिका को 20 तक ले गए। यह CWG के इतिहास में पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। सुधीर ने 212 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलन किया और उन्होंने फाइनल में 134.5 अंकों के साथ सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड स्थापित किया।

सुधीर हालांकि अपने अंतिम प्रयास में 217 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहे। नाइजीरिया के इकेचुकवु क्रिस्टियन उबिचुकवु ने 133.6 अंक के साथ रजत जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूले ने 130.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। क्रिस्टियन ने 197 किग्रा जबकि यूले ने 192 किग्रा वजन उठाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *