The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Spread the love

कोरबा । स्वामी रामभद्राचार्य महाराज माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। श्री रामभद्राचार्य माँ भवानी मंदिर में श्रीराम कथा के लिए यहाँ पहुंचे हुए हैं। उनके मंदिर पहुंचने पर माँ सर्वमंगला देवी प्रबंधन परिवार की ओर से मयंक पाण्डेय, नमन पाण्डेय सहित पाण्डेय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया और आचार्यश्री को माँ के दरबार में ले जाया गया। जहां पर महाराज रामभद्राचार्य ने पूजा-अर्चना की।
प्रबंधक एवं राजपुरोहित नन्हा पाण्डेय ने कहा कि रामभद्राचार्य जी महाराज ऐसे देवपुरूष हैं, जिनके दर्शन मात्र से कई तीर्थों का लाभ मिलता है। उनका कुछ क्षण के लिए सानिध्य मिलना किसी महासंयोग से कम नहीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor