The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री को न्यौता

Spread the love

रायपुर। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गए प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और वहां के प्रशासनिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों और उद्देश्यों के बारे में भी बताया। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तमिलनाडु की पहाड़ी जनजातियों और सांस्कृतिक दलों को भी रायपुर भेजने का आग्रह किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor