The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तांत्रिक दंपती ने महिलाओं को बहला फुसला कर गहने सहित नकदी ठगे

Spread the love

रायपुर। कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तांत्रिक दंपती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बाबा गिटटा बाबू (40) और उसकी पत्नी गीता एलम्मा (35) पिछले कई दिनों से केशकाल क्षेत्र में तंत्र-मंत्र का काम कर रहे थे। ये दोनों पति-पत्नी तेलंगाना के वारंगल जिले के थोरूर गांव के रहने वाले हैं। अपना अवैध धंधा चलाने के लिए इन दोनों ने महिलाओं को सहारा बनाया। परिवार के सारे कष्टों को दूर करने और शांति लाने के नाम पर तंत्र-मंत्र कर महिलाओं को ठगानें का कात करते थे। केशकाल की 3 से 4 महिलाओं को इन्होंने इसी तरह के जाल में फंसाया। 5 सितंबर को अलग-अलग घरों में जाकर महिलाओं से मिले। झाड़-फूंक करने के लिए सोने के गहने और कुछ रुपए मांगे। फिर वहां से रफुचक्कार हो गए।मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पति-पत्नी बोरगांव के ढाबा के पीछे मौजूद हैं। पुलिस ने टीम गठित की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लगभग 90500 रुपए के गहने भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी दोनों पति-पत्नी को पकड़ कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *