The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोविड ड्यूटी कर रहे शिक्षक की ​सीढ़ी से गिराने से मौत

Spread the love

कवर्धा। जिले में कोविड ड्यूटी कर रहे 45 साल के एक शिक्षक की सोमवार दोपहर को मौत हो गई। उसकी ड्यूटी होम आइसोलेशन के कॉल सेंटर में लगी थी। दोपहर में बाहर निकलते समय सीढ़ी पर अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है।जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के रेंगाखारखुर्द निवासी शेरू खान 45 वर्ष कवर्धा ब्लॉक के बरबसपुर संकुल केंद्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी जिला ग्रंथालय में बनाए गए होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में लगाई गई थी। यहां शिक्षक दो शिफ्ट में काम कर रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक शेरू ग्रंथालय से बाहर निकलते समय सीढ़ी पर गिर पड़े।आसपास के लोग और साथियों ने देखा तो उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि शिक्षक शेरू खान पहले से ही हार्ट के पेशेंट थे। ऐसे में अंदेशा है कि हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *