The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराब दुकान के गार्ड को बंधक बना कर 90 हजार नकद लूट कर आरोपी फरार

Spread the love

कोरबा । उमरेली के थोड़ा आउटर में एक देसी-विदेशी शराब दुकान संचालित है।27 नवंबर की रात 3 युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने पहले दुकान से शराब खरीदी और वहीं बाहर खड़े होकर शराब पी। इसके बाद आरोपी दुकान के अंदर घुसने लगे। जिस पर गार्ड दिगम सिंह कंवर ने उन्हें अंदर जाने से मना भी किया। मगर उन्होंने अपने पास रखे कट्‌टा और चाकू से उसे धमकाया और मारपीट की। इसके बाद सेल्समैन अश्वनी राठौर और दिगम को बंधक बना लिया। आरोपियों ने दुकान के अंदर रखे 90 हजार नकद लूट लिए और करीब 11 से 11.30 बजे के बीच भाग निकले। इसके बाद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस के टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग चुके थे।चोरों के नए रिवाज का पालन करते हुए आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले उड़े हैं ।पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *