The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शंकरधा के पास नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। शंकरधा के पास नहर में एक  व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शंकरधा नहर में लोगों ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  युवक का शव पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के कपड़े की जेब से आधार कार्ड,स्मार्ट कार्ड,परिचय पत्र मिला है जिसमे रोहित कुमार निवासी गातापार लिखा हुआ है.। मामला हत्या का है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *