The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अंबाजी की ओर जा रहे लोगों को कार ने कुचला; 6 की मौत, 7 घायल

Spread the love


अहमदाबाद। गुजरात में अंबाजी की ओर जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें टक्कर मारने वाली कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

गुजरात के अरावली ज़िले में अंबाजी की ओर जा रहे लोगों को एक कार ने कुचला। हादसे में 6 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग पैदल ही अंबाजी के दर्शन करने जा रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *