The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा कार्यभार ग्रहण

Spread the love


रायपुर।
पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर मे श्री निरंजन सिन्हा, को अध्यक्ष एवं श्री अभिनेष कश्यप को उपाध्यक्ष के पद पर नामांकित किया गया है। श्री निरंजन सिन्हा, जी द्वारा अध्यक्ष एवं श्री अभिनेष कश्यप जी उपाध्यक्ष द्वारा आज दिनांक 22/12/2025 को बैंक में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। सर्वप्रथम श्री निरंजन सिन्हा, जी द्वारा अध्यक्ष एवं श्री अभिनेष कश्यप जी उपाध्यक्ष द्वारा बैंक प्रांगण में स्थित बैंक के संस्थापक पंडित वामन बलीराम जी लाखे की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। बैंक के सभा भवन में आयोजित समारोह में प्रमुखतः श्री मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण, श्री शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक, श्री भोलाराम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मल्दी समिति, श्री अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अड़सेना समिति, श्री हेमंत चन्द्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष धरसीवा समिति एवं भाजपा ग्रामीण पूर्व उपाध्यक्ष धरसीवा एवं बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास, वर्ग-1 अधिकारी श्री एस.पी. चन्द्राकर, श्री डी. के. व्यास, नोडल अधिकारी, पूर्व अतिरिक्त प्रबंधक श्री डी.आर. गरड़, श्री आई.के. ठाकुर, अधीक्षक, शाखा प्रबंधक श्री युवराज दुबे, लाखे परिवार से श्री आशीष लाखे, शाखा प्रबंधक, श्री विधान तिवारी, शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, श्री रविन्द्र शर्मा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री मोहनलाल साहू एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *