The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा मंडल महामंत्री को जान मारने के लिए धारदार हथियार लेकर पहुंचा बदमाश,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दंतेवाड़ा। बचेली में भाजपा मंडल महामंत्री के घर एक बदमाश धारदार हथियार लेकर पहुंचा। जहां भाजपा मंडल महामंत्री को जान मारने के लिए धमकाने लगा। परिवार किसी तरह छिपकर जान बचाई। अब आरोपी को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, बीती रात दुगेली गांव में हत्या करने के इरादे से हथियार लेकर बबलू सिंह कामो कुंजाम के घर पहुंचा था। कामो कुंजाम ने पूरी रात घर में छुपकर अपनी जान बचाई। बचेली थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 294,506 IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। बचेली थाना क्षेत्र का मामला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor