The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किसान संघ ने धरना प्रदर्शन कर सूखा प्रभावित किसानों को नौ हजार रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता राशि देने की मांग की

Spread the love

रायपुर। भारतीय किसान संघ ने अपने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन पूरे 28 जिले के मुख्यालयों में किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश होने के बाद भी किसानों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। किसान कर्ज बोझ तले दबा हुआ है। कर्ज से मुक्त होने या तो खेत बेच रहा है या आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो रहे है। इसका कारण है कि किसानों को उसके उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। अल्पवर्षा व सुखे को देखते हुए शीघ्र सर्वे कर सुखाग्रस्त घोषित किया जाय। सूखा प्रभावित सभी किसानों को नौ हजार रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता राशि दी जाए। वहीं किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor