The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateMadhya PradeshOther News

शहडोल रेलवे स्टेशन पर मवेशियों का साम्राज्य

Spread the love

शहडोल। शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गाय, बैल और कुत्तों का खुलेआम घूमना समस्या बन गई है। इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। उनको इनसे बचने इधर-उधर भागना पड़ता है। कई बार बैलों ने यात्रियों को सींग मारने की कोशिश की, जिससे महिला और बुजुर्ग यात्री भयभीत हो गए। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। यह किसी दिन बड़े हादसे की वजह बन सकती है। रेल प्रशासन की उदासीनता के चलते आवारा मवेशियों को रोकने या हटाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor