The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

करुणा, प्रेम और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा स्वामी टेऊँराम महाराज का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी – रंजना साहू

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी ।सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज जी का 136वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से नगर के प्रेमप्रकाश आश्रम में भक्त जनों द्वारा मनाया गया। जिसमें चालीस दिन तक चालिहा महोत्सव के रूप में सेवा सत्संग जैसे विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जिसका समापन हवन, सत्संग, कन्या भोज पश्चात विशाल लंगर सेवा के रूप में मनाया गया। वहीं धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू को उक्त कार्यक्रम में पहुंच मत्था टेक संतजी का आशीर्वाद लेकर स्वंय लंगर सेवा करते देखा गया। समाज जन ने भी उन्हें अपने बीच ऐसे पाकर उनकी काफी सराहना की, वहीं रंजना साहू ने कहा सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का जीवन करुणा आमजन की सेवा और समाज के उत्थान को समर्पित रहा, निश्चित ही उनके जन्मोत्सव के दिन लंगर सेवा करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है, संतश्री सहित सभी प्रेमप्रकाशी अंधकार से टकराते हुए भी मनुष्यों को प्रकाश देने की दिशा में कार्य करते हैं जो निश्चित रूप से समाज को सकारात्मकता की ओर ले जाती है। स्वामी टेऊँराम जी महाराज से समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए विधायक ने समाजजन का आभार किया।
उक्त अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, वरिष्ठ समाजसेवी नंदू जैसवानी, डिपेंद्र साहू, जय हिंदूजा, भागवत साहू, दौलत वाधवानी, मनीष आसवानी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor