The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंगन में खड़ी बाइक को बदमाशों ने किया आग के हवाले,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में बदमाशों ने आंगन में खड़ी बाइक में आग लगा दी। आग बुझाने तक बाइक जल गई थी। पीड़ित रमेश श्रीवास ने बताया की रात को खाना खाने के बाद वे परिवार के साथ सोने चले गए। रात 12 बजे वे जागे। इस दौरान आंगन में खड़ी उनकी बाइक जल रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी घर के सदस्यों को देकर जगाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आग बुझाना शुरू किया। आग बुझाने तक बाइक जल गई थी। दूसरे दिन सुबह उन्होंने इसकी जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी। इस पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। उनकी शिकयत पर प्रधान आरक्षक रीना बंजारे ने बंटी श्रीवास, सीता श्रीवास, अशोक श्रीवास और सकुन श्रीवास का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने रविवार की शाम मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन में आग लगाने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *