The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नक्सलियों का तांडव जारी,नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क को किया जाम

Spread the love

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के रायनार गांव के पास नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क को जाम कर दिया। धनोरा और ओरछा पुलिस ने पेड़ हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल किया। ओरछा मुख्यमार्ग में रायनार के पास मंगलवार की रात दो बड़े पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही रुकने के साथ ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही धनोरा और ओरछा से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। आसपास इलाके में सर्चिंग करने के बाद सुबह करीब 9 बजे रास्ते से पेड़ हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल किया गया। एसपी सदानंद कुमार का कहना है कि आमतौर पर नक्सली पेड़ काटने के साथ ही आसपास निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसे विकास कार्यों को देखकर बौखला जाते हैं। यही कारण है कि नक्सलियों ने ऐसी घटना को अंजाम देते रहते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor