The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी को समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

Spread the love

“शैलेश राजपूत की रिपोर्ट”

तिल्दा-नेवरा। साहू सामाज के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी का बीते दिन आकस्मीक निधन हो गया । सामाज के इस अपूरणीय क्षति पर शोक ब्यक्त करते हुए तिल्दा-नेवरा साहु संघ ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ,इस अवसर पर साहू सामाज के स्थानीय पदाधिकारीगण, युवा साहू संघ, तिल्दा-नेवरा परिक्षेत्र, एवं सामाजिक बंधुओं ने भाव विभोर होते हुए मृतात्मा को श्रंद्धाजली अर्पित किया । इस दुखद कार्यक्रम में मृतात्मा के छबि को याद करते हुए सामाजिक पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी का प्रदेश साहू संघ के विकास में, प्र्रदेश शासन के नेतृत्व में अतुलनीय योगदान रहा , इस योगदान के लिए साहू सामाज हमेशा मृतात्मा का ऋणी रहेगा । श्रद्धांजलि सभा में सामाज के लोगों ने मृतात्मा के परिजनों को इस दुखद घड़ी में मां कर्मा से संभल प्रदान करने की शक्ति एवं क्षमता देने की प्रार्थना किया है । शोकाकुल सभा में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण लाल साहू, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन साहू, इनके अलावा सरारीडीह परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष भगवा राम साहू, साहू सामाज नेवरा के सचिव बाजार लाल साहू, रायखेडा परिक्षेत्र के अध्यक्ष डाॅ शिवकुमार साहू, नेवरा साहू सामाज के कोषाध्यक्ष मनोहर लाल साहू, उपाध्यक्ष त्रिलोचन साहू, युवा साहू संघ जिला के अध्यक्ष योगेंद्र साहू, युवा साहू संघ जिला के उपाध्यक्ष गजेन्द्र साहू , गजानंद साहू, मीडिया प्रभारी माखन साहू, तहसील साहू संघ के कोषाध्यक्ष केवल राम साहू, छात्रावास के प्रभारी त्रिलोचन साहू एवं दुर्गेश साहू सहित वृहद संख्या में साहू संघ के पदाधिकारियों के आलावा सामाजिक गण उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *