The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध रेत उत्खनन पर कोरबा पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाही,अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के द्वारा जिले में गुंडा बदमाशों एवं अन्य समाजिक कार्यों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 25 जनवरी 2022 को रेत तस्कर कादिर खान के द्वारा आत्महत्या करने का ड्रामा कर रेत तस्करी पर कार्यवाही के विरुद्ध दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था । भोजराम पटेल द्वारा कादिर खान के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल दाखिल करवाया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 28 जनवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना चौकियों में अवैध रेत परिवहन कर रहे कुल 10 ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्ती की गई है, जिसे विधिवत कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है ।विदित हो कि आज दिनांक 28 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं । उपरोक्त निर्देश के पालन में कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही करेगी ।

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं :-.

1 – कृष्ण कुमार पटेल पिता तुलसी कुमार पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन – ग्राम रोकदा ,थाना उरगा कोरबा
2 – राधे लाल पिता स्व सालिक राम अगरिया उम्र 28 पंडरीपानी कोरबा
3 – परमात्मा पटेल पिता कन्हैयालाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी जोगीपाली थाना उरगा
4 – रवि पिता रमेश पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी कपाटगुड़ा इमलीछापर
5 – अविनाश केवट पिता बलराम केवट उम्र 35 वर्ष निवासी कपाटगुड़ा इमलीछापर
6 – अजय सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 28 वर्ष पाड़ीमार डुग्गूपारा बालको
7 – ओम प्रकाश कहाँर पिता उमेश राम उम्र 30 वर्ष आज़ाद नगर बालको
8 – लक्ष्मण गिरी पिता ईश्वर गिरी उम्र 25 रिसदी थाना रामपुर कोरबा
9 – अमीन चौहान पिता बंधन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम करमंदी थाना उरगा
10 – यश कुमार पिता समारु धोबी उम्र 29 वर्ष निवासी रूमगड़ा पुरानी बस्ती थाना बालको

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor