The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा पार्षद धनसिंह नायक साइकिल से सफर कर पहुंचे रायपुर,मांगे पूरी नहीं हुई तो वे साइकिल से जाएंगे दिल्ली

Spread the love

रायपुर। जगदलपुर के भाजपा पार्षद धनसिंह नायक साइकिल से सफर कर रायपुर पहुंचे हैं। बीजेपी पार्षद का कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे साइकिल से सफर कर दिल्ली जाएंगे और वहां जाकर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। बीजेपी पार्षद की मांग है कि सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते का भुगतान हो, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण हो, बीजेपी पार्षद ने कहा कि जगदलपुर के 19 पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, काफी इलाकों में घोटाला हो रहा है, कई क्षेत्रों में पानी की समस्या बरकरार है। जिसे लेकर वे साइकिल यात्रा कर रायपुर पहुंचे है। आज वे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे फिर मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने धरना भी देंगे। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वे साइकिल से दिल्ली तक का सफर तय करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हे जगदलपुर की समस्याओं से अवगत कराएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *