The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रेलवे स्टेशन में डयूटी करने आया व्यक्ति हुआ पाकिटमारी का शिकार , 2 नग मोबाइल पार

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
रायपुर रेलवे स्टेशन के लाबी में C.M.S आपरेटर पाकिटमारी का शिकार हो गया। प्लेटफार्म नं A1 बाथरूम के पास करीब तीन -चार लड़को ने जेब में रखे 2 नग स्मार्ट फोन चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक इन्द्ररापारा भिलाई-3 जिला दुर्ग निवासी आशीफ खान 23 वर्ष ने जीआरपी रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी रेलवे स्टेशन रायपुर लाबी में C.M.S आपरेटर में काम करता है। 23.11.22 को नाईट डियूटी थी कि भिलाई -3 लोकल में बैठकर वह रायपुर आया और कुछ देर बाद करीब 9.30 बजे रात प्लेटफार्म क्रमांक 1A में उतर कर बाथरूम करने गया था। वहां से बाहर आकर लाबी जाने लगा। वहां तीन-चार लडके थे। जो प्रार्थी के 2 मोबाईल 01. रेडमी नोट 11T5G सिम नंबर है 9131953764 लगा है। 02. कुल पैड NOTE 5 Lite सीम नहीं लगा था ,जेब से निकाल कर चोरी कर लिये। वह उनको दौड़ कर पकड़ना चाहा लेकिन वह गिर पड़ा और आरोपी भाग गये। चोरी किये गये मोबाईल की कुल कीमत 32,000/- रूपये का है। घटना की रिपोर्ट पर जीआरपी ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *