The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कोयला चोरी कर परिवहन कर ले जाते ट्रेक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस ने, 30 क्विंटल कोयला जप्त

Spread the love

”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा।कोयला पत्थर उत्खनन कर चोरी करने वालो पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 25.अप्रैल की रात्रि सूचना मिली कि दीपका खदान से कोयला चोरी कर ट्रेक्टर में परिवहन कर अमगांव हरदीबाजार की ओर ले जा रहे हैं । सूचना पर हरदीबाजार पुलिस पार्टी सूचना स्थल की ओर रवाना हुए जैसे ही पुलिस पार्टी सूचना स्थल के पास पहुंचे तो पुलिस पार्टी को देखकर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को ग्राम अमगांव जंगल किनारे छोड़कर भाग गये। ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 12 ए आर 8434 ट्राली नं. सीजी 12 एआर 9209 में लदे लगभग 30 क्विंटल कोयला कीमती करीबन 30,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया।भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा, सुश्री लितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, दरी के मार्गदर्शन में यह संपूर्ण कार्रवाई की गई है।कोयला चोरी कर परिवहन कर ले जाते ट्रेक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा गया,प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor