The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हज यात्रियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शिरकत किए संसदीय सचिव

Spread the love

जगदलपुर। नगर के एक निजी रिसार्ट में हज यात्रियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए। इस दौरान हज यात्रा में शामिल होने वालों को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अग्रिम शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव श्री जैन ने मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े खुशनसीब होते हैं जिन्हें हज यात्रा का सौभाग्य मिलता है। इस हेतु शासन स्तर पर भी हज यात्रियों के लिए कई इंतमाजात किए गए हैं जिसका लाभ अवश्य लें। श्री जैन ने हज यात्रियों से बस्तर की अवाम के लिए अमन चैन की दुआ करने की गुजारिश की। आज आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर हासिम खान, हाज़ी अब्दुल रज्जाक, हाजी कारी सुल्तान अहमद, मौलाना रिफात अली, शब्बीर कुरैशी, सलीम नगरिया, एजाज खिलजी , अब्दुल रहमान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री अनवर खां, राजा हसन भी उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *