Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने नवरात्रि उत्सव पर किया राज्यपाल को आमंत्रित

Spread the love

धमतरी। सर्व गुजरती समाज छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने अनुसुइया उइके, राज्यपाल छत्तीसगढ़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवरात्रि उत्सव के लिए सादर आमंत्रित किया। सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के भिलाई , धमतरी एवं बिलासपुर में नवरात्रि उत्सव (गरबा) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्व गुजराती समाज के प्रतिनिधि रमेश मोदी संरक्षक, प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज, अरविंद दोशी अध्यक्ष धमतरी, अरविंद भानुशाली अध्यक्ष बिलासपुर एवं प्रदेश सचिव , महेंद्र राजपुरिया सह सचिव, दीपेश नथवाणी सदस्य भिलाई, यसवंत गोहिल उपाध्यक्ष , पंकज वादोदरिया सदस्य भिलाई एवं भावना टाँक सह सचिव उपस्थित थे।
वर्षों से माँ दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़  के सभी शहरों में धूमधाम से नवरात्रि उत्सव का अयोजन किया जाता है। सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ सदैव त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाने में विश्वास रखता हैं। माँ अम्बे अपने भक्तों की सदैव रक्षा करती है और प्रतिवर्ष गुजराती समाज द्वारा भव्य आयोजन के माध्यम माता की आराधना की जाती है। गरबा में विशेष रूप से पारंपरिक वेशभूषा में माता की आराधना करने की प्रथा रही है। त्योहारों के विशेष महत्व को समझते हुए नवरात्रि में गरबा का आयोजन से परंपरा और संस्कृति को अखंड रखने का प्रयास है।

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor