The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बंद घर में मिली मां-बेटे की सड़ी-गली लाश,मृतका के पति का सुसाइड नोट भी मिला

Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद घर में मां-बेटे की सड़ी-गली लाश मिली है। उसके साथ ही मौके से मृतका के पति का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने पत्नी और बेटे की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर स्वयं भी आत्महत्या करने की बात लिखा है। पति का नाम अमिताभ राय बताया जा रहा है जो लापता है। दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतिका के मायके वालों ने चार दिनों से अपनी बेटी से बात नहीं हो पाने पर बीती रात घर का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया था। जहां मां-बेटे की सड़ी-गली लाश मिली है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor